अनन्तकाल की समझ वाला- भण्डारीपन क्या है? (What Is Eternity-Minded Stewardship?)
article
धन और सम्पत्ति के सम्बन्ध में, बाइबल कभी-कभी अतिवादी और कभी-कभी चौंकाने वाली दिखाई देती है। जब हम पवित्रशास्त्र की ओर आते हैं, तो यह सांत्वना देने के लिये होता है, न कि हमारे वैश्विक दृष्टिकोण पर हमला करने के लिये, ठीक बात है न? मेहरबानी करके परमेश्वर को प्रेम और अनुग्रह के बारे में बात करने दीजिए। और हम कहते हैं कि हम धन और सम्पत्ति के बारे में बात करेंगे—फिर उनके साथ हम जो चाहें सो करें।
यदि हम ईमानदार होते, तो हममें से कई लोग यही कहते।