स्वर्ग के आनन्द में साँस लेना (Breathe in the Happiness of Heaven)
article
मेरी परवरिश एक अविश्वासी परिवार में हुई, और मैंने पहली बार मसीह के बारे में किशोरावस्था में सुना। आरम्भ में, बाइबल की कहानियाँ मुझे उन यूनानी पौराणिक कथाओं तथा कॉमिक्स से, जो मुझे बहुत पसन्द थीं, अधिक सत्य नहीं लगती थीं। फिर मैंने सुसमाचारों को पढ़ा, और विश्वास किया कि यीशु वास्तविक था, और तब मेरे लिए कॉमिक्स के सभी सुपर-हीरो उसकी परछाई मात्र बनकर रह गए। जब यीशु ने मुझे बचाया, तब मैंने एक ऐसे गहरे आनन्द का अनुभव किया, जैसा मैं कभी नहीं जाना था, और तब से यह कभी कम नहीं हुआ है। हृदय से अनुभव होने वाला यह आनन्द नया जन्म और क्षमा पा लेने, और परमेश्वर के आत्मा का मुझ में निवास करने के कारण था। "क्या ही धन्य है वह जिसका अपराध क्षमा किया गया, और जिसका पाप ढ़ाँपा गया हो" (भजन 32:1 HINOVBSI)।